लालू और मांझी के दामाद हुआ लडाई जाने क्या है मामला और आखिर सच क्या है ?
ट्वीटर की लड़ाई में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री डा. रोहिणी आचार्य क्या शामिल हुईं, उनके पक्ष और विपक्ष में कई मोर्चे खुल गए। आचार्य और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बीच दो तीनों तक खूब वार-पलटवार चला। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी भी इस लड़ाई में शरीक हो गईं। यह दीपा की संभवतः पहली राजनीतिक टिप्पणी है, जो उन्होंने अपने श्वसुर (ससुर) के बचाव में की है। जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष मांझी नीतीश कैबिनेट में लघु जल संसाधन मंत्री हैं। दीपा उनकी पत्नी हैं। ट्वीटर लड़ाई के नए मोर्चे पर लालू प्रसाद और जीतन राम मांझी की दूसरी पीढ़ी आमने-सामने है। रोहिणी ने एक ट्वीट के जरिए जीतन राम मांझी पर परिवारवाद का आरोप लगाया था। आरोप यह कि मांझी गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। समधिन (विधायक ज्योति मांझी) और दामाद (देवेंद्र मांझी) को राजनीति में ले आए हैं। उनके पुत्र होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए थे। यह भी कि मांझी के पुत्र किसी लायक नहीं हैं। रोजा और उपवास के जरिए चर्चा में रोहिणी कभी राजनीतिक रूप से अधिक सक्रिय नहीं रहीं। कभी-कभी परिव...