एक विवाहित महिला के साथ ऐसा दुष्कर्म हुआ की सभी को जाना पड़ा जैल

 गोह थाना क्षेत्र 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। महिला ने जयराम सिंह व परशुराम पासवान पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगया है। पीड़िता ने गुरुवार को लिखित आवेदन गोह थाने में दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला ने आवेदन में बताया है कि दो-तीन दिनों से तबियत खराब थी। रात्रि में जब शौच के लिए गांव के बाहर बाधार में गई तो पूर्व से ही घात लगाए युवकों ने जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया। महिला द्वारा काफी आरजू विनती करने पर भी उसके मुंह को कपड़े से बांध दिया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। इसके बाद जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।

थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि मामले में महिला के बयान पर कांड संख्या 94/21 दर्ज किया गया है। जिसमें जयराम सिंह एवं परशुराम पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

भारत में कोरोना की तिसरी लहर से बच्चो को है ज्यादा खतरा : बच्चो को कोरोना से ऐसे बचाएं ओर इम्यूनिटी सिस्टम को भी बढ़ाए ।

किसी भी केस के लिए कोर्ट जाने की जरूरत नही : अब से हाई कोर्ट मे भी होगी वर्चुअल सुनवाई

बागमती नरसंहार कब हुआ था ?