Posts

Showing posts with the label History

दिल्ली छात्र आंदोलन 2026: क्यों हो रहा है प्रदर्शन, छात्रों की क्या हैं मांगें और कब तक चलेगा?

Image
  दिल्ली छात्र आंदोलन: क्यों हो रहा है प्रदर्शन, कब से शुरू हुआ और कब तक चलेगा? नई दिल्ली: दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन पिछले कई हफ्तों से जारी है। यह आंदोलन कथित NEET 2026 पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में शुरू हुआ था। समय के साथ यह सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग तक फैल गया। आंदोलन कब से शुरू हुआ? ऑनलाइन अभियान से शुरू हुआ यह आंदोलन जून 2026 में दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचा। इसके बाद जुलाई में प्रदर्शन और तेज हुआ तथा संसद मार्च के प्रयास के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे। छात्र क्या मांग कर रहे हैं? प्रदर्शन कर रहे छात्र और आंदोलन से जुड़े समूह मुख्य रूप से: - NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, - शिक्षा व्यवस्था में सुधार, - परीक्षा में पारदर्शिता, - जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई, - और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कब तक चलेगा आंदोलन? फिलहाल आंदोलन समाप्त होने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार की ...

बागमती नरसंहार कब हुआ था ?

Image
1971 में 27 मई की सुबह पाकिस्तानी सेना और अल बदर के लोगों ने बागबती में शरण लिए दो सौ से ज्यादा हिंदुओं की नृशंस हत्या कर दी थी। बांग्लादेश के अस्तित्व में आने के बाद मारे गए लोगों की याद में वहां स्मारक बनाया गया।

अवैध गिरफ्तारी पर सबसे पहले किस व्यक्ति ने रोक लगाई थी और कहा ?

Image
ब्रिटेन में किंग चार्ल्स द्वितीय ने हैबियस कार्पस, अधिनियम 27 मई, 1679 को लागू किया। हैबियस कार्पस यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण के तहत तय समयसीमा में कैदियों को अदालत में उपस्थित करने की बाध्यता है। इससे पुलिस अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगा।

न्यूटन द्वारा लिखा गया हस्तलिखित लेख जल्द ही नीलम होगा : कितनी हो सकती है कीमत

Image
लंदन, एपी विश्व के महान वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन के हस्तलिखित लेखों की नीलामी की जाएगी। यह नीलामी ब्रिटेन की कंपनी क्रिस्टीज के द्वारा की जा रही है। उनके लिखे लेखों से यह जानने में रुचि हो सकती है कि उनका दिमाग किस तरह से काम करता था। अगले महीने होने वाली नीलामी में कंपनी को उम्मीद है कि ये लेख साढ़े आठ लाख डालर से तेरह लाख डालर (छह करोड़ से साढ़े नौ करोड़ रुपये) तक बिकने की उम्मीद है। ये लेख 1687 में न्यूटन के प्राकृतिक गणितीय सिद्धांत के संबंध में हैं।    Image source  Chaltapurza.com

महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का जन्म कब हुआ था और ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की ?

Image
22 मई 1772 बंगाल के राधानगर में महान सुधारक राजा राम मोहन राय का जन्म हुआ था। समाज से बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने 1816 में देश के पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत की, जिसे बाद में एंग्लो-हिंदू स्कूल के तौर पर जाना गया गोपाल कृष्ण गोखले ने उन्हें आधुनिक भारत का पिता कहा था। वह एकेश्वरवाद को वेदांत के मूल सिद्धांतों में मानते थे। उन्होंने 1828 में ब्रह्म सभा की स्थापना की, जिसे बाद में ब्रह्म समाज के नाम से जाना गया।  Image source  Medium.com

अल्बर्ट आइंस्टीन ने सापेक्षता के सिद्धांत का कब किया था परीक्षण और क्या आए थे बदलाव ?

Image
29 मई 1919 में महान विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत का परीक्षण कर पुष्टि की गई। इस सिद्धांत के तहत प्रकाश में बदलाव को समझने लिए सूर्यग्रहण का समय चुना गया था। भौतिक विज्ञान और अंतरिक्ष संबंधी अध्ययनों में इस सिद्धांत का बड़ा योगदान है। World History

चीन में कब बनी थी लोकतंत्र कि देवी की प्रतिमा ?

Image
चीन में लोकतंत्र के समर्थन में आंदोलन कर रहे छात्रों ने 22 मई 1989 में स्टैच्यू आफ लिबर्टी जैसी प्रतिमा तैयार की थी। इसे गोडेस आफ डेमोक्रेसी (लोकतंत्र की देवी) नाम दिया गया था। प्रतिमा की तस्वीर को सर्वाधिक वायरल हुई तस्वीरों में माना जाता है।  Covid-19 News Update

भारत का पहला बैलिस्टिक मिसाइल की शुरुआत कब हुआ और उसे बनाया किसने था,?

Image
22 मई 1989 में महान विज्ञानी और भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नेतृत् चांदीपुर रेंज में बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-एक का परीक्षण किया गया। इस परीक्षण के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया, जिनके पास परमाणु बम बनाने और निर्देशित तरीके से इस्तेमाल करने की क्षमता है।