10वी के रिजल्ट के बाद परीक्षार्थी इस वर्ष नही दे सकेंगे आंसर शीट

सीबीएसई की ओर से 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद पैरेंट्स या बच्चे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को नहीं देख सकेंगे। साथ ही उनके प्राप्तांकों का वेरीफिकेशन भी नहीं हो सकेगा। यह व्यवस्था बोर्ड की ओर से केवल इसी वर्ष के लिए है। बोर्ड ने यह जानकारी छात्र, अभिभावक, शिक्षक और स्कूलों को दी है। इसके लिए बोर्ड की ओर से एफएक्यू यानी फ्रिक्वेंटली आस्क्ड क्वेश्चन जारी किए गए हैं। इसमें बोर्ड से ज्यादातर पूछे गए सवालों के जवाब हैं। केंद्रीय विद्यालय गन्नीपुर के प्राचार्य संजीव सिन्हा ने बताया कि रिजल्ट को लेकर किसी भी तरह का दावा प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा। कारण कि रिजल्ट सीबीएसई की ओर से तैयार किए गए मानकों के आधार पर स्कूल की ओर से ही तैयार हो रहा है। कोई भी अपने अंकों से असंतुष्ट है तो स्थिति सामान्य होते ही परीक्षा होगी। उसमें छात्र शामिल हो सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

भारत में कोरोना की तिसरी लहर से बच्चो को है ज्यादा खतरा : बच्चो को कोरोना से ऐसे बचाएं ओर इम्यूनिटी सिस्टम को भी बढ़ाए ।

आखिर कहा से आया ये वायरस और इसका नाम कैसे पड़ा कोरोना जाने पूरी क्या है कहानी : वुहान लैंब में बना था वायरस या नहीं

किसानों से कोई नहीं कर पाएगा जबरन खरीदारी या बिक्री इसके लिए वो जा सकते है जेल