लालू और मांझी के दामाद हुआ लडाई जाने क्या है मामला और आखिर सच क्या है ?

 ट्वीटर की लड़ाई में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री डा. रोहिणी आचार्य क्या शामिल हुईं, उनके पक्ष और विपक्ष में कई मोर्चे खुल गए। आचार्य और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बीच दो तीनों तक खूब वार-पलटवार चला। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी भी इस लड़ाई में शरीक हो गईं। यह दीपा की संभवतः पहली राजनीतिक टिप्पणी है, जो उन्होंने अपने श्वसुर (ससुर) के बचाव में की है। जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष मांझी नीतीश कैबिनेट में लघु जल संसाधन मंत्री हैं। दीपा उनकी पत्नी हैं। ट्वीटर लड़ाई के नए मोर्चे पर लालू प्रसाद और जीतन राम मांझी की दूसरी पीढ़ी आमने-सामने है।

रोहिणी ने एक ट्वीट के जरिए जीतन राम मांझी पर परिवारवाद का आरोप लगाया था। आरोप यह कि मांझी गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। समधिन (विधायक ज्योति मांझी) और दामाद (देवेंद्र मांझी) को राजनीति में ले आए हैं। उनके पुत्र होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए थे। यह भी कि मांझी के पुत्र किसी लायक नहीं हैं। 

रोजा और उपवास के जरिए चर्चा में

रोहिणी कभी राजनीतिक रूप से अधिक सक्रिय नहीं रहीं। कभी-कभी परिवार की सलामती के लिए ट्वीट करती रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने ट्वीट के जरिए आम लोगों को जानकारी दी कि वह अपने पिता लालू प्रसाद की रिहाई के लिए रोजा रख रही हैं। चैत्र नवरात्र में उपवास भी रख रही हैं।

दीपा ने ऐसे दिया जवाब

अपने ससुर की तुलना गिरगिट से किए जाने पर नाराज दीपा ने रोहिणी और लालू प्रसाद के परिवार के लिए बेहद तल्ख टिप्पणी की। ट्वीट में लिखा कि भाई पिटाए गली-गली, बहन बने बजरंगबली। भाभी को घर में पिटवाती हो, हे भ्रष्टाचार की रोहिणी, तुम इतना ज्ञान कहां से लाती हो ?

कई समर्थकों ने री-ट्वीट किया

रोहिणी और दीपा तो एक-दूसरे पर ट्वीट कर और जवाब देकर घर बैठ गई। इधर दोनों के समर्थकों ने मोर्चा संभाल लिया। रोहिणी के ट्वीट में बताया गया था कि राजद के लोग सेवा कर रहे हैं। जवाब में कुमार नीरज ने लिखा कि राजद परिवार ने तो बिहार की जनता की ऐसी सेवा की थी कि बिहारियों को राज्य छोड़ना पड़ा था। असल में दीपा को जीतन राम माझी ने रणनीति के तहत ही ट्वीटर वार में उतारा है। माझी बड़े नेता है। पूर्व मुख्यमंत्री है। लालू प्रसाद की पुत्री के किसी सवाल का जवाब देना उनके व्यक्तित्व के अनुकूल नहीं है। सो, लालू की पुत्री को जवाब देने के लिए उन्होंने अपनी पुत्रवधू को मैदान में उतार दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

बिहार में दारू बंद होने के बावजूद भी चल रही बार में पार्टी : क्या सच मे बिहार में दारू बंद है ?

Rangasthalam Full Movie Hindi Dubbed 2021

The Family Man Season 2