गरीबों को दिए जा रहे भोजन में भी हो रही मिलावट : भोजन की गुणवाता सही नही

लॉकडाउन में कोई भी गरीब मजदूर भूखा न रह जाए, इसलिए जिले के सभी 11 प्रखंडों में कम्युनिटी किचन संचालित किया जा रहा है। जिससे गरीबों व मजदूरों को भोजन मिल रहा है। हालांकि कुछ प्रखंडों में इसमें अनियमितता की भी बात सामने आ रही है। जिसको लेकर डीएम से शिकायत की गई है।

कुछ प्रखंडों में संचालित कम्युनिटी किचन का संचालन सही तरीके से किया जा रहा है। कुछ प्रखंडों में अनियमितता बरती जा रही है। सिर्फ कम्युनिटी किचन की खानापूर्ति की गई है। इसका लाभ लोगों को कम ही मिल रहा है। जिले के मदनपुर व देव प्रखंड में संचालित कम्यूनिटी किचन में लापरवाही की बात सामने आयी है। जबकि अन्य प्रखंडों में इसकी व्यवस्था ठीक-ठाक है। गरीब व मजदूर को लाभ मिल रहा है। लोग कम्यूनिटी किचन पर पहुंचकर भोजन कर रहे हैं।

'देव प्रखंड मुख्यालय के डाकबंगला समीप संचालित कम्यूनिटी किचन में अनियमितता की शिकायत मिलने पर रविवार को आपदा प्रबंधन पदाधिकारी फतेह फैयाज ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि देव में संचालित कम्यूनिटी किचन में अनियमितता बरती जा रही है। न तो बैठने की व्यवस्था की गई है और न ही भोजन की गुणवत्ता सही है।

जगह का चयन ठीक नहीं, नहीं पहुंच पाते ज्यादातर लोग

देव में कम्युनिटी किचन के जगह का चुनाव भी ठीक नहीं है। उक्त जगह पर बहुत कम लोग पहुंचते हैं। कम्युनिटी किचन के संचालन में सिर्फ खानापूर्ति की गई है। आपदा पदाधिकारी ने कहा कि पूरी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। इस दौरान आपदा पदाधिकारी ने केन्द्र पर तैनात कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी। इधर मदनपुर प्रखंड में संचालित कम्यूनिटी किचन में अनियमितता को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को आवेदन भी सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि न तो कम्यूनिटी किचन के पास बोर्ड लगा है और न ही खाने की सही व्यवस्था है। यहां कम ही लोग पहुंचते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में कोरोना की तिसरी लहर से बच्चो को है ज्यादा खतरा : बच्चो को कोरोना से ऐसे बचाएं ओर इम्यूनिटी सिस्टम को भी बढ़ाए ।

आखिर कहा से आया ये वायरस और इसका नाम कैसे पड़ा कोरोना जाने पूरी क्या है कहानी : वुहान लैंब में बना था वायरस या नहीं

किसानों से कोई नहीं कर पाएगा जबरन खरीदारी या बिक्री इसके लिए वो जा सकते है जेल