किसी भी केस के लिए कोर्ट जाने की जरूरत नही : अब से हाई कोर्ट मे भी होगी वर्चुअल सुनवाई

न्यायालय संवाददाता, पटना पटना

जंजशिप के सभी न्यायालयों में 27 मई से जमानत सहित ही आवश्यक मैटर की सुनवाई वर्चुअल तरीके से होगी। इस आशय का पत्र पटना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्रा ने बुधवार को जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि पटना जजशिप के सभी न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी गुरुवार से जमानत सहित बहुत ही आवश्यक मामले की सुनवाई वर्चुअल मोड से करेंगे। साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि न्यायिक पदाधिकारी अपनी सुविधानुसार वर्चुअल मोड से 1 सुनवाई न्यायालय से या अपने घर से कर सकते हैं। साथ ही, अधिवक्ताओं से कहा गया है कि वर्चुअल मोड की सुनवाई में अपने घर से ही भाग लेंगे। ई फाइलिंग के दो दिनों के बाद कॉज लिस्ट में मैटर लिस्टेड होगा। जिला जज ने पटना जज इंचार्ज को कोर्ट परिसर और कार्यालयों को सैनिटाइज कराने का भी निर्देश दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में कोरोना की तिसरी लहर से बच्चो को है ज्यादा खतरा : बच्चो को कोरोना से ऐसे बचाएं ओर इम्यूनिटी सिस्टम को भी बढ़ाए ।

बागमती नरसंहार कब हुआ था ?