फिल्म स्टार अर्जुन कपूर जल्द ही नजर आएंगे अपने नए अंदाज में



इस साल अर्जुन कपूर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार थिएटर में रिलीज हुई थी। बीते दिनों उनकी फिल्म सरदार का ग्रैंडसन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसके अलावा जॉन अब्राहम के साथ उनकी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग अभी बाकी है। हारर कामेडी फिल्म भूत पुलिस में वह कामेडी करते दिखेंगे। इन सब कामों के बीच अब खबर है कि उन्होंने एक और फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म का निर्देशन अजय बहल करेंगे। बताया जाता है कि संदीप और पिंकी फरार देखने के बाद अर्जुन को यह किरदार आफर किया गया। अर्जुन को भी अपना किरदार काफी पसंद आया है। अजय

बहल इससे पहले बीए पास, सेक्शन 375 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। सेक्शन 375 की दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहना की थी। शूटिंग पर पाबंदी हटने के बाद फिल्म पर सूत्रों के मुताबिक, यह रोमांटिक थ्रिलर काम शुरू करेंगे अर्जुन इंस्टाग्राम होगी। इसमें अर्जुन के अपोजिट दो हीरोइन होंगी। फिलहाल प्रोडक्शन टीम शूटिंग से पाबंदी हटने का इंतजार कर रही है। इस बारे में दैनिक जागरण ने अजय से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। गुरुवार को ही शाह रुख खान के प्रोडक्शन तले बनने वाली फिल्म से कार्तिक आर्यन के हटने की खबरें आई थी। उस फिल्म का निर्देशन भी अजय बहल करने वाले थे। बताया जा रहा है कि अर्जुन को दी गई स्क्रिप्ट उससे अलग है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारत में कोरोना की तिसरी लहर से बच्चो को है ज्यादा खतरा : बच्चो को कोरोना से ऐसे बचाएं ओर इम्यूनिटी सिस्टम को भी बढ़ाए ।

आखिर कहा से आया ये वायरस और इसका नाम कैसे पड़ा कोरोना जाने पूरी क्या है कहानी : वुहान लैंब में बना था वायरस या नहीं

किसानों से कोई नहीं कर पाएगा जबरन खरीदारी या बिक्री इसके लिए वो जा सकते है जेल