128 किलो की पत्नी के नीचे दबकर पति मारा ।

गुजरात में एक अजीब से हादसे में पति की मौत हो गई। राजकोट के रहने वाले नटवरलाल उस समय गंभीर रूप से जख्मी हो गए जब उनकी पत्नी उनके ऊपर गिर पड़ीं। राजकोट के रामधाम सोसाइटी में रहने वाली एक महिला मंजुला का पैर फिसल गया और वो अपने पति के ऊपर गिर पड़ी, जिससे उसके पति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का वजन 128 किलो था और उसके अपने पति के ऊपर गिरने से उसके पति नटवरलाल के शरीर और सिर पर गंभीर चोटें लगी जिसके बाद उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक, 68 साल की महिला मंजुला विट्ठल के बेटे आशीष को सुबह चार बजे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिससे वो घबरा गयीं और जल्दबाजी में सीढ़ियां चढ़कर उसके कमरे में जाने की कोशिश करने लगीं। उन्हीं के पीछे उनके पति नटवरलाल भी चल रहे थे। इसी बीच मंजुला का पैर फिसला और वो नटवरलाल पर गिर पड़ीं। भारी भरकम वजन की वजह से नटवरलाल के सिर पर गंभीर चोट लगी। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

भारत में कोरोना की तिसरी लहर से बच्चो को है ज्यादा खतरा : बच्चो को कोरोना से ऐसे बचाएं ओर इम्यूनिटी सिस्टम को भी बढ़ाए ।

आखिर कहा से आया ये वायरस और इसका नाम कैसे पड़ा कोरोना जाने पूरी क्या है कहानी : वुहान लैंब में बना था वायरस या नहीं

किसानों से कोई नहीं कर पाएगा जबरन खरीदारी या बिक्री इसके लिए वो जा सकते है जेल