पूरी दुनिया को लोकतंत्र को है खतरा !

वाशिंगटन, एएनआई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका सहित पूरी दुनिया में लोकतंत्र पर खतरा है। बाइडन आलिंग्टन में युद्ध में मारे गए अमेरिकी लोगों की याद में हुए कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। सीएनएन ने उनके इस वक्तव्य को प्रकाशित किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए जो युद्ध में मारे गए हैं, उनके त्याग और बलिदान का कर्ज किसी भी रूप में नहीं चुकाया जा सकता है। हम अपने शहीदों को किस तरह से याद रखते हैं, इसी पर निर्भर होगा कि भविष्य में लोकतंत्र सुरक्षित रख पाते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि सहानुभूति लोकतंत्र की ताकत है। हमें एक दूसरे को दुश्मन या पड़ोसी की तरह नहीं देखना चाहिए, बल्कि सहानुभूति के साथ देखना चाहिए

जब हम असहमत होते हैं तो हमें समझना होगा कि दूसरा किस स्थिति से गुजर रहा है। बाइडन ने दुनिया में बढ़ती तानाशाही के बारे में कहा कि उदारीकरण, अवसर और न्याय मिलने की संभावना तानाशाही वाले शासन से ज्यादा लोकतंत्र में होती है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में कोरोना की तिसरी लहर से बच्चो को है ज्यादा खतरा : बच्चो को कोरोना से ऐसे बचाएं ओर इम्यूनिटी सिस्टम को भी बढ़ाए ।

आखिर कहा से आया ये वायरस और इसका नाम कैसे पड़ा कोरोना जाने पूरी क्या है कहानी : वुहान लैंब में बना था वायरस या नहीं

क्या ऐसे समय में वैक्सीन की बर्बादी सही है : आज कल खूब हो रहा वैक्सीन पर सियासत