अब अमेरिका दिखायेगा तख्त तेवर आतंकवादियों के खिलाफ क्या है पूरी कहानी ।

पाक के लिए ही भारी पड़ने लगे अफगान सीमा के आतंकी

पाकिस्तान ने जिन आतंकवादियों को संरक्षण देकर अफगानिस्तान को हिंसा की आग में धकेला, अब वही आतंकवादी सीमा पर उसी के सुरक्षा बल सदस्यों को मार रहे हैं। अफगानिस्तान की सीमा से उसकी सेना पर हो रही लगातार फायरिंग पर पाक सेना ने चिंता जताई है। इस संबंध में सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने सैन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। अब तक पाक सुरक्षा बल के पांच सदस्य आतंकियों की गोलीबारी का शिकार हो चुके हैं। काबुल, एएनआइ : अफगानिस्तान में हिंसा की लगातार बढ़ रही वारदातों में जनता के भी शिकार होने के बाद अब अमेरिका के तेवर सख्त हुए हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा कि उसकी अफगानिस्तान के लिए प्रतिबद्धता है और वे इस देश से दूर नहीं जा रहे हैं। नाटो ने भी ऐसा ही आश्वासन दिया है।

पेंटागन के प्रवक्ता जान किर्बी ने संवाददाताओं से वार्ता करते हुए परोक्ष रूप से तालिबान व अन्य आतंकी संगठनों चेतावनी देते हुए कहा है कि अफगानिस्तान में सैन्य मिशन समाप्त हो गया है, इसलिए हम अपने सैनिक हटा रहे हैं। इसका यह कतई मतलब नहीं है कि हम इस क्षेत्र से दूर जा रहे हैं। हम अभी भी मध्य-पूर्व क्षेत्र | में मजबूत स्थिति में उपस्थित हैं। नाटो महासचिव जेंस स्टोलटेनबर्ग आगाह

ने कहा कि नाटो अफगानिस्तान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। उसका शांति के प्रयासों में योगदान जारी रहेगा। अफगानिस्तान के ताजा हालात चिंताजनक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के अनुसार तालिबान ने इस साल 3500 से ज्यादा हमले किए हैं। पिछले हफ्तों से बघलान, हेलमंद, कुंदुज, कंधार और लघमन सहित कई प्रांतों में भीषण संघर्ष चल रहा है। इधर अमेरिका के शीर्ष राजनयिक जेफरी डेलारॅटिस ने भी संयुक्त राष्ट्र में कहा कि तालिबान को नागरिक क्षेत्रों में हमलों को तुरंत रोकना चाहिए।

हिंसाग्रस्त देश के लिए पेंटागन ने प्रतिबद्धता जताई, नागरिक स्थलों पर हमले के प्रति तालिबान को किया आगाह 

Comments

Popular posts from this blog

भारत में कोरोना की तिसरी लहर से बच्चो को है ज्यादा खतरा : बच्चो को कोरोना से ऐसे बचाएं ओर इम्यूनिटी सिस्टम को भी बढ़ाए ।

किसी भी केस के लिए कोर्ट जाने की जरूरत नही : अब से हाई कोर्ट मे भी होगी वर्चुअल सुनवाई

बागमती नरसंहार कब हुआ था ?