जाने क्यों रोने लगा प्रवासी वो भी एक मददगार लड़की को देख कर ।

मैड्रिड इंसानियत बयां करती यह तस्वीर स्पेन के सेउता की है। रेडक्रॉस वॉलेंटियर लूना रेयस (20) सेनेगल से आए प्रवासी को बेहद अपनेपन के साथ गले लगाती दिख रही हैं। उनकी यह तस्वीर स्पेन के सोशल मीडिया पर जब वायरल हुई, तो पहले उन्हें भद्दी और नस्लवादी टिप्पणियां झेलनी पड़ीं। स्पेन की दक्षिणपंथी वोक्स पार्टी के समर्थकों ने उन्हें निशाना बनाया था। लेकिन कुछ घंटे बाद दुनियाभर से उन्हें सराहना मिलने लगी। लोग तस्वीर देख भावुक हुए और हैशटेग 'ग्रेशियस लूना' ट्रेंड करने लगा। बता दें, मोरक्को से करीब 8,000 प्रवासी स्पेन पहुंचे हैं। 

वह मेरा हाथ पकड़कर रोने लगा जैसे में ही जीवन रेखा हूं: लूना

लूना ने कहा, 'उसने जब मुझे पास आता देखा, तो मेरा हाथ पकड़कर रोने लगा और लिपट गया। जैसे मैं ही उसकी जीवनरेखा हूं।' वहीं फोटोग्राफर बर्नेट अर्मांग ने कहा, 'ये एक इंसान का दूसरे से रिश्ता बयां करती तस्वीर है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन, कहां का और किस रंग का है। दोनों सिर्फ इंसान थे।'

Comments

Popular posts from this blog

भारत में कोरोना की तिसरी लहर से बच्चो को है ज्यादा खतरा : बच्चो को कोरोना से ऐसे बचाएं ओर इम्यूनिटी सिस्टम को भी बढ़ाए ।

CRPF कैंप में खूनी गोलीकांड: 3 जवानों की मौत, 1 घायल | Assam Nagaon News

आखिर कहा से आया ये वायरस और इसका नाम कैसे पड़ा कोरोना जाने पूरी क्या है कहानी : वुहान लैंब में बना था वायरस या नहीं